हरिद्वार।
पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 500 रुपए के 451 नकली नोट भी बरामद किए। इतना ही नहीं आरोपियों ने देहरादून और हरिद्वार में बड़े पैमाने पर नकली नोट मार्केट में चलाए हैं।

जिसकी खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सौरभ, निखिल, अनंतबीर और नीरज नाम के 4 आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से नकली नोट, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि गैंग के सरगना मोहित और विशाल हैं।

दोनों ने पहले यूट्यूब से नकली नोट बनाने का काम सीखा और गैंग बनाकर देहरादून में नकली नोट छापने का काम शुरू करने लगे। कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस ने मोहित और विशाल को भी दबोच लिया। इस गैंग में शामिल सदस्यों ने देहरादून, हरिद्वार में नकली नोटों की बड़ी खेप मार्केट में उतारी है। जिसका पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *