हरिद्वार।
नगर निगम ने पुरानी चीजों के इस्तेमाल से एक पार्क बना कर तैयार किया है, जिसमें पुराने टायर, लोहा, पाइप प्लास्टिक और दूसरे अनुपयोगी सामानों का इस्तेमाल कर इसने सुंदर कलाकृतियां तैयार की गई हैं। नगर निगम कार्यालय परिसर में बने इस पार्क में दो सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जहां लोग आते जाते सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। नगर निगम के इस पार्क को वेस्ट टू वंडर पार्क का नाम दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र दयाल का कहना है कि इसके जरिए लोगों से पुराने और अनुपयोगी सामान को बाहर ना फेंककर सुंदर ढंग से इस्तेमाल करने के लिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *