माता बनी कुमाता, अपने प्रेमी से ही करा डाला अपनी सगी नाबालिक बेटी का यौन शोषण, जानिए मामला

माता बनी कुमाता, अपने प्रेमी से ही करा डाला अपनी सगी नाबालिक बेटी का यौन शोषण, जानिए मामला

ब्यूरो

Posted no : 04/06/2025

हरिद्वार।
हरिद्वार से मां बेटी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला पर अपनी 13 साल की बेटी का यौन शोषण कराने का आरोप लगा है। पीड़ित किशोरी और उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात ये है कि महिला भाजपा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी है। महिला की घिनौनी करतूत सामने आने के बाद पार्टी ने आरोपी महिला को निष्कासित कर दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी की रानीपुर कोतवाली में पीड़ित बच्ची और उसके पिता के द्वारा महिला पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोपों की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाया गया है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। जिसमें उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की पुष्टि हुई है। आरोप है कि महिला अपनी नाबालिक बेटी को अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के सामने पेश कर रही थी। पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। जबकि बॉयफ्रेंड का एक दोस्त अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शिव मूर्ति चौक के पास के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और पिछले कुछ समय से वह पति से अलग रह रही थी।

बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रही है महिला

मां बेटी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली महिला लंबे समय से भाजपा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी रही है। महिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी है और अक्सर भाजपा के तमाम मंचों पर स्थानीय और बड़े नेताओं के साथ नजर आती रहती है। हालांकि पिछले साल उसकी निष्क्रियता के कारण पार्टी ने उसे पद से हटा दिया था। बुधवार को नाबालिक का यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद भाजपा ने आरोपी महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने निष्कासन की कार्रवाई की पुष्टि की है। भाजपा नेत्री की इस काली करतूत के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई पोस्ट शेयर की जा रही है। वहीं कांग्रेस को भी बैठे बिठाये मुद्दा मिल गया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *