हरिद्वार।
लक्सर में एक लड़के को बाइक नहीं मिली तो उसने गांव भर में हंगामा खड़ा कर दिया। लक्सर क्षेत्र के कुड़ी हबीबपुर का 17 साल का लड़का अपनी मांग को मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। 70 फीट की पानी की टंकी पर किशोर को चढ़ा देख गांव में हंगामा हो गया। लड़के के परिजन और गांव वाले लगातार उससे नीचे उतरने की गुजारिश करते रहे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और नीचे कूदने की धमकी देता रहा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी देर बाद पुलिस के द्वारा उसके परिजनों को समझाने और किशोर को बाइक दिलाए जाने का भरोसा दिए जाने के बाद किशोर नीचे उतरा।
