सरकारी मेडिकल कॉलेज की बत्ती गुल, टॉर्च की लाइट में पढ़ रहे MBBS के छात्र
ब्यूरो
Posted no : 06/11/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का बिजली का बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन काट दिया गया है। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों की पढ़ाई समेत सारे काम ठप हो गए हैं। 2 दिन से पूरे परिसर में बिजली ना होने से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि छात्रों को टॉर्च और मोबाइल की लाइटों में पढ़ाई करनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम का कनेक्शन काटा गया है क्योंकि उसने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया था। मेडिकल कॉलेज के लिए नए बिजली के कनेक्शन के लिए जल्द आवेदन किया जाएगा।
