हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति के गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही साल के पहले गंगा स्नान के लिए कड़ाके की ठंड के बावजूद हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है। श्रद्धालु दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाने के बाद दान पुण्य कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं यातायात प्रबंधन के लिए रूट डायवर्ट भी किए गए हैं। मेला अवधि के दौरान भारी वाहनों पर भी हरिद्वार में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *