चार धाम यात्रियों के लिए आगे आए महंत रविंद्र पुरी, भंडारा शुरू किया
![चार धाम यात्रियों के लिए आगे आए महंत रविंद्र पुरी, भंडारा शुरू किया](https://sampreshak.com/wp-content/uploads/2024/06/VideoCapture_20240605-173135.jpg)
![](https://sampreshak.com/wp-content/uploads/2023/11/cropped-sampreshak-Copy-e1701173438831.png)
ब्यूरो
Posted no : 05/06/2024
हरिद्वार।
चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकुल मैदान में जमा हो रहे लोगों को राहत देने के लिए निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी आगे आए हैं। रविंद्रपुरी ने श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने के लिए भंडारा शुरू कर दिया है। आज महंत रविंद्र पुरी और प्रशासन के अधिकारियों ने दूसरे राज्यों से ऋषिकुल मैदान रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भोजन के पैकेट बांटे।
रविंद्र पुरी ने कहा कि जब तक ऋषिकुल मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रहेगी तब तक उन्हें भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। वहीं निरंजन अखाड़े के सहयोग से लोगों को भोजन और पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।