लिव इन में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अपार्टमेंट के कमरे में शव मिला

लिव इन में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अपार्टमेंट के कमरे में शव मिला

ब्यूरो

Posted no : 26/02/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में लिव इन में रहने वाली एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां वैष्णवी अपार्टमेंट में करीब 3 सालों से एक युवक के साथ रह रही 26 साल की युवती का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका के लिव इन पार्टनर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका और उसका लाइव इन पार्टनर दोनों यूपी के बलिया जिले के रहने वाले हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *