हरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करने से नाराज युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ने अन्य दो युवकों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक के लापता होने की जानकारी दी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और खोजबीन करने पर पुलिस ने मृतक विनीत को तीन युवकों के साथ जाते हुए पाया। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपियों ने पहले युवक को शराब पिलाई फिर उसकी चाकू से गला रेतकर कर हत्या कर दी। और शव को जंगल में फेंक दिया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुख्य आरोपी अंकुश ने एक बार विनीत के फोन से अपनी गर्लफ्रेंड से बात की थी तब से विनीत उसकी गर्लफ्रेंड से बात करने लगा और दोस्ती बढ़ा ली। जिससे नाराज होकर अंकुश ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने दो साथियों सचिन और जॉनी के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *