कुंभ तैयारी: मेला अधिकारी ने कुंभ क्षेत्र में प्रवेश मार्गों का निरीक्षण कर लिया जायजा

कुंभ तैयारी: मेला अधिकारी ने कुंभ क्षेत्र में प्रवेश मार्गों का निरीक्षण कर लिया जायजा

ब्यूरो

Posted no : 03/05/2026

हरिद्वार।
आगामी कुंभ मेले को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए मेला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों की टीम के साथ बहरादराबाद, धनौरी, कलियर और नारसन जैसे प्रमुख प्रवेश मार्गों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एनएचएआई की नई सड़क परियोजनाओं और दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के कारण इस बार यातायात की दिशा में बड़े बदलाव संभावित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ट्रैफिक प्लान को अपडेट करें और नए पार्किंग स्थलों के साथ-साथ संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दें।

​मेलाधिकारी सोनिका ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को निर्माणाधीन परियोजनाओं और पुलों को कुंभ से पूर्व हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर सहित प्रमुख प्रवेश द्वारों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जो उत्तराखंड की संस्कृति की झलक पेश करेंगे। इसके साथ ही मेले को हरित और स्वच्छ बनाने के लिए सड़कों के किनारे सौंदर्यीकरण और पौधारोपण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *