कुंभ मेले के निर्माण कार्यों में आई तेजी, मेला अधिकारी का स्थलीय निरीक्षण

कुंभ मेले के निर्माण कार्यों में आई तेजी, मेला अधिकारी का स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो

Posted no : 10/02/2026

हरिद्वार।
कुंभ मेला 2027 के लिए हरिद्वार में चल रहे तमाम निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 अक्टूबर तक की डेड लाइन दी है। जिसके बाद मेला प्रशासन के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों पर मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। मेला अधिकारी सोनिका ने कुंभ मेले के तमाम निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से काम पूरा करने के निर्देश दिए। कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 1200 करोड़ से ज्यादा का स्टीमेट बनाया गया है। जिनमें से करीब 220 करोड़ के कामों का जीओ जारी हो चुका है। जबकि अन्य निर्माण कार्य भी जल्द धरातल पर उतरेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में कुंभ मेले की समीक्षा बैठक की थी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *