हरिद्वार।
हरिद्वार में एक कार से अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ट्रैवल एजेंसी की कार बस स्टैंड के पास पार्किंग में काफी दिनों से खड़ी हुई थी। चारधाम यात्रा जाने के लिए गाड़ी की बुकिंग हुई थी। रवाना होने से पहले जैसे ही ड्राइवर ने कार का बोनट खोला तो उसमें करीब 5 फीट लंबा अजगर नजर आया। गाड़ी के इंजन से लिपटे अजगर को देखकर ड्राइवर के होश उड़ गए और तत्काल इसकी सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी गई। सूचना पाकर वन विभाग की क्यूआरटी और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा।इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
