हरिद्वार।
22 जुलाई से शुरू होने वाले विश्वप्रसिद्ध कांवड़ मेले की तैयारियां में हरिद्वार जिला प्रशासन जुटा हुआ है। आज डीएम और एसएसपी ने बैरागी कैंप पार्किंग और कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी विभागों के अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पार्किंग और घाटों की सुरक्षा के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हरिद्वार में गंदगी ना हो इसके लिए करीब आठ हजार शौचालय बनाए गए हैं।

वही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले के लिए करीब साढ़े पांच हजार पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। कांवड मेले की सुरक्षा के लिए पूरे हरिद्वार जनपद को 14 सुपर जोन, 33 जोन और 161 सेक्टर बांटा गया है।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त वरुण चौधरी, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, एसडीएम मनीष सिंह, अजयवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता सिंचाई मंजू डैनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *