हरिद्वार।
हरिद्वार में प्रस्तावित हर की पैड़ी कॉरिडोर के विरोध में अब कांग्रेस भी कूद गई है। आज कांग्रेस विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में कांग्रेस ने कॉरिडोर के विरोध में जन जागरण यात्रा निकाली। 6 दिनों तक चलने वाली यात्रा पहले दिन हर की पैड़ी से शुरू होकर सुभाष घाट तक गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपर रोड और मोती बाजार के व्यापारियों से संवाद किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कॉरिडोर को लेकर सरकार और प्रशासन में स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सरकार को कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट लोगों के सामने रखना चाहिए। अगर प्रोजेक्ट जनहित में होगा तो इसका स्वागत किया जाएगा और अगर हित में नहीं होगा तो इसका जोरदार विरोध होगा।
