हरिद्वार।
आईसीसी के चेयरमैन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का पीए बनकर होटल मालिक को ठगने वाले एक युवक को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार क्या है। आरोपी पिछले 5 दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल उदयमान आर्किड में रोब जमाकर ठहरा हुआ था। संदेह होने पर पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
35 वर्षीय आरोपी अमरिंदर सिंह पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। आरोपी के पास से एक आईसीसी का आईडी कार्ड और जय शाह के साथ उसकी फोटो भी बरामद हुई है। सुनिए और क्या बोले हरिद्वार के एसएसपी
प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार
