मोदी के तीसरे कार्यकाल में विश्व का सिरमौर बनेगा भारत – मुख्यमंत्री


ब्यूरो
Posted no : 01/02/2024
देहरादून।
उत्तराखंड भाजपा ने आज प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीटों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। देहरादून स्थित महानगर कार्यालय में टिहरी लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जबकि अन्य चार हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा लोकसभा सीटों का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तमाम नेताओं की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर चुनावी शंखनाद किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला कार्यकाल जरूरत को पूरा करने वाला था। दूसरा कार्यकाल आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा। जबकि तीसरा कार्यकाल देश को विश्व का सिरमौर बनने वाला होगा। वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने और हर सीट को 5 लाख वोटों से चुनाव जीतने का संकल्प याद दिलाया।