हरिद्वार में स्कूल के छात्रों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, कारों का काफिला लेकर हुड़दंग काटा

हरिद्वार में स्कूल के छात्रों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, कारों का काफिला लेकर हुड़दंग काटा

ब्यूरो

Posted no : 04/01/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के बीएचईएल इलाके में स्कूली छात्रों ने महंगी कारों से जमकर हुड़दंग मचाया। स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्र गाड़ियों का महंगी गाड़ियों का काफिला लेकर भेल स्टेडियम के आसपास मंडराते रहे और खतरनाक ढंग से गाड़ियां दौड़ाते रहे। इतना ही नहीं हुड़दंग कर रहे रहीसजादे वीडियो और रियल भी बनाते रहे। हुड़दंग और उत्पात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। रानीपुर कोतवाली इंचार्ज शांति गंगवार का कहना है कि वीडियो से गाड़ियों के नंबर के जरिए पहचान की जाएगी और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *