पति निकला समलैंगिक, रात को लगाता है लिपस्टिक और नेल पॉलिश, लड़की ने लगाई इंसाफ की गुहार

पति निकला समलैंगिक, रात को लगाता है लिपस्टिक और नेल पॉलिश, लड़की ने लगाई इंसाफ की गुहार

ब्यूरो

Posted no : 07/06/2024

 

देहरादून।
हर लड़की की तरह हरिद्वार की एक लड़की ने भी अपनी शादी और जीवनसाथी को लेकर कई सपने संजोए थे। लेकिन शादी के बाद जब लड़की को पता चला कि उसका पति समलैंगिक है और औरतों की तरह श्रृंगार करता है तो लड़की के सारे अरमानों पर पानी फिर गया।

लिपस्टिक, नेल पॉलिश लगाता है लड़का

राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए हरिद्वार की रहने वाली एक युवती ने बताया कि फरवरी महीने में एक परिचित के माध्यम से यमुनानगर हरियाणा के लड़के से उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। शादी में कार, 21 लाख रुपए कैश और सोने के जेवरात भी दिए गए। लेकिन शादी के बाद लड़की को पता चला कि उसका पति रात को शीशे के सामने खड़ा होकर महिलाओं को तरह श्रृंगार करता है, लिपस्टिक और नेल पॉलिश लगता है। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी से कोई भी संबंध नहीं बनाना चाहता है।

खुद को दिखाया था संस्कारी

लड़की ने जानकारी दी की शादी तय हो जाने के बाद जब भी उसने लड़के से मिलने की बात की तो लड़का मिलने नहीं आया। साथ ही रात को 10 बजे के बाद कभी फोन पर बात भी नहीं करता था, उसका कहना था वह जल्दी सो जाता है। लड़के ने अपनी छवि एक संस्कारी लड़के की बना रखी थी। शादी के बाद भी लड़के के माता-पिता ने कहा कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है इसलिए वह संबंध नहीं बनाएगा।

महिला आयोग ने कही कार्रवाई की बात

पीड़ित लड़की ने राज्य महिला आयोग में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का कहना है कि किसी को धोखे में रखकर शादी करना गलत है। लड़की के साथ अगर अन्याय हुआ है तो लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *