फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराया वाहन जलकर हुए खाक, दो की मौत

फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराया वाहन जलकर हुए खाक, दो की मौत

ब्यूरो

Posted no : 09/03/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार देहरादून रोड पर मोतीचूर के पास रविवार रात भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां फ्लाईओवर पर एक बस, ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक और एक कार आपस में टकरा जाने के 3 वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत की बात कही जा रही है। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने भागकर बमुश्किल जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है करीब 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। देहरादून की एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर ट्राली में बस की टक्कर के बाद हुआ। देहरादून की ओर से आ रहे वाहन ट्रैक्टर ट्राली के धीमे होने की वजह से एक के बाद एक आपस में टकरा गए। एक्सीडेंट से काफी देर तक हाईवे बाधित रहा हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे को सुचारू करा दिया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *