हरिद्वार पुलिस की घोड़ी की बीमारी से मौत, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
ब्यूरो
Posted no : 17/05/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार जिले की घोड़ा पुलिस की टीम में शामिल रही घोड़ी शालू की मौत हो जाने के बाद उसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। करीब 10 सालों से हरिद्वार पुलिस में शामिल रही 16 वर्षीय घोड़ी शालू ने कुंभ, कांवड़ मेला समेत कई महत्वपूर्ण आयोजनों में पुलिस की मदद की। एसएसपी नवनीत सिंह की मौजूदगी में बैरागी कैंप स्थित घोड़ा पुलिस लाइन में मृतक घोड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। और राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।
