हरिद्वार।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज हरिद्वार दौरे पर रहे। यहां उन्होंने शांतिकुंज स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित अखंड ज्योति यात्रा सम्मेलन में शिरकत की। शांतिकुंज के द्वारा माता भगवती की 2026 में होने वाली सौ वी जन्म जयंती के लिए हरिद्वार से अखंड ज्योति यात्रा शुरू की जा रही है जो देश के कई राज्यों में स्थित शक्ति पीठों में जाकर गायत्री परिवार की संस्कृति का प्रचार करेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा की वे लंबे समय से शांतिकुंज से जुड़े हुए हैं। यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। गायत्री परिवार से जुड़कर लाखों लोगों का चरित्र निर्माण हो रहा है। 2026 में जब अखंड ज्योति कलश यात्रा यहां आयेगी तो करोड़ों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक चेतना जगाकर लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *