हरिद्वार।
हरिद्वार में बीजेपी ने नगर निगम हरिद्वार के लिए लोगों के सुझाव इकट्ठा कर संकल्प पत्र जारी किया है। शनिवार को सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक समेत तमाम भाजपा नेताओं ने हरिद्वार नगर निगम के लिए अलग से तैयार किए गए संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी। भाजपा ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सुझाव पेटी लगाई थी। जिसमें लोगों के 11 हजार से ज्यादा सुझाव आए।

भाजपा के नेताओं के मुताबिक इन सुझावों के आधार पर एक संकल्प पत्र बनाया गया है जिसमें शहर को सुंदर बनाने, सीसीटीवी कैमरों से लैस करने, सोलर सिटी बनाने समेत तमाम कई नई योजनाओं को शामिल किया गया है। नगर निगम के चुनाव में अगर भाजपा का बोर्ड बनता है तो इन सभी सुझावों को लागू किया जाएगा। इस दौरान मेयर प्रत्याशी किरन जैसल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल पूर्व मेयर मनोज गर्ग समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *