हरिद्वार।
हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरीखंड गंग नहर वार्षिक मेंटेनेंस के लिए बंद कर दी गई है। हर साल दशहरा से छोटी दिवाली तक गंग नगर को बंद किया जाता है। कल दशहरा की रात से 19 अक्टूबर की रात तक भीमगोडा बैराज से यूपी सिंचाई विभाग ने नहरबंदी कर दी है। 17 दिनों की गंग नहरबंदी में नहर की साफ सफाई और मेंटेनेंस के काम किए जाएंगे।
इस दौरान पश्चिमी यूपी में सिंचाई और दिल्ली एनसीआर में पेयजल का संकट पैदा हो सकता है। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण का कहना है कि साल भर गंग नहर के संचालन के लिए मेंटेनेंस और मरम्मत के कार्यों की जरूरत पड़ती है। उसी के लिए हर साल दशहरा से छोटी दिवाली तक गंग नहर को बंद किया जाता है।
