हरिद्वार।
नवनियुक्त जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आज चार्ज संभाल लिया है। आईएएस कर्मेंद्र सिंह ने हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर ट्रेजरी ऑफिस में जिलाधिकारी हरिद्वार का चार्ज लिया। इस दौरान सभी एसडीएम और जिले भर से आए अधिकारियों ने नए जिलाधिकारी का स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए डीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रोजगार परक और जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान करना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
