हरिद्वार।
हरिद्वार में प्रस्तावित हरकी पैड़ी कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की कवायद अधिकारियों ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हरिद्वार के राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में तमाम स्टेक होल्डर से बातचीत की। अधिकारियों ने गंगा सभा, व्यापारी नेताओं और साधु संतों से कॉरिडोर की योजना को लेकर चर्चा की। अधिकारियों के चर्चा के बाद गंगा सभा संतुष्ट नजर आई। हालांकि हरकी पैड़ी के पास स्थित जाह्नवी मार्केट को शिफ्ट करने की बात पर व्यापारी नेताओं ने सहमति नहीं दी।

योजना के तहत जाह्नवी मार्केट को शिफ्ट किया जाना है। प्रमुख सचिव ने साफ किया कि अगर कॉरिडोर निर्माण में कोई एक-दो दुकान को शिफ्ट किया जाता है तो दुकान के मालिक और किराएदार दोनों को नई दुकान उपलब्ध कराई जाएगी। कॉरिडोर योजना के तहत हरिद्वार के मौजूदा बस अड्डे को भी शिफ्ट किया जाएगा और नया आईएसबीटी बस अड्डा बनेगा। मीटिंग में हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रेमेंद्र सिंह डोबाल, एचआरडीए के वीसी अंशुल सिंह, मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी समेत जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *