गली में घूम रहा गुलदार सीसीटीवी में हुआ कैद, लोगों में दहशत

गली में घूम रहा गुलदार सीसीटीवी में हुआ कैद, लोगों में दहशत

ब्यूरो

Posted no : 18/03/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में BHEL से सटी कालोनी सुभाष नगर में गुलदार नजर आया है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। यहां सुभाष नगर की B11 गली में गुलदार जंगल से निकलकर घरों के बाहर चहल कदमी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। थोड़ी देर तक गुलदार जाने का रास्ता ढूंढता रहा लेकिन जब गली के कुत्ते लगातार भौंकते रहे तो गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। रिहायशी इलाके में घरों के बाहर गुलदार को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है और लोग वन विभाग से गुलदार पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल ये इलाका BHEL से लगा हुआ है। जबकि BHEL के दूसरी ओर राजा जी टाइगर रिजर्व के जंगल है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *