मामा के टीटी होने का झांसा देकर रेल यात्रियों से करते थे ठगी, जीआरपी ने धरे

मामा के टीटी होने का झांसा देकर रेल यात्रियों से करते थे ठगी, जीआरपी ने धरे

ब्यूरो

Posted no : 28/02/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने रेल यात्रियों के टिकट कंफर्म कराने का झांसा देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने मामा के टीटी होने का झांसा देकर लोगों को फंसाते थे और फिर उनसे मोबाइल नंबर, पैन, आधार और यूपीआई के बारे में जानकारी हासिल कर खाते से पैसे निकालते थे। पकड़े गए आरोपी रामकिशोर यादव और हंसलाल महतो दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।

22 फरवरी को सहरसा बिहार के रहने वाले एक ट्रेन यात्री ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से लगातार जीआरपी इन शातिरों की तलाश में जुटी हुई थी।

बिहार, झारखंड के यात्री बनते थे टारगेट

जीआरपी थाना प्रभारी विपिन चंद्र पाठक ने जानकारी दी कि ये गिरोह विशेष तौर पर बिहार, झारखंड और ग्रामीण पृष्ठभूमि के भोले भाले लोगों को निशाना बनाता था। वे रेलवे स्टेशन पर परेशान रेल यात्रियों को भरोसे में लेकर उनसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, पिन जैसी कई अहम जानकारी हासिल कर उनके बैंक खाते से रकम निकाल लेते थे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *