हरिद्वार।
आज गंगा दशहरा का पर्व है। गंगा दशहरा पर ही मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा दशहरा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से लोग हर की पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। गंगा दशहरा पर स्नान कर दान पुण्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। गंगा दशहरा के स्थान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस पीएसी और अर्धसैनिक बलों के करीब 1 हज़ार जवान सुरक्षा में तैनात है। वहीं हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। अनुमान है की गंगा दशहरा के स्नान पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *