सीएम के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन


ब्यूरो
Posted no : 03/05/2024
देहरादून।
पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। दून हॉस्पिटल में कैलाश गहतोड़ी ने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया।
आपको बता दें कि कैलाश गहतोड़ी 2022 में चंपावत से विधायक चुने गए थे, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपावत से विधायक बने और उसके बाद कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए महत्वपूर्ण दायित्व सोपा गया।