बहादराबाद क्षेत्र में आतंक पैदा करने वाले गुलदार को पकड़ेगा वन विभाग, पिंजरा लगाया

बहादराबाद क्षेत्र में आतंक पैदा करने वाले गुलदार को पकड़ेगा वन विभाग, पिंजरा लगाया

ब्यूरो

Posted no : 01/04/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के रोहालकी और बोंग्ला गांव में गुलदार की दस्तक के बाद वन विभाग हरकत में आया है, वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए रोहलकी गांव में पिंजरा लगा दिया है। हाल ही में गुलदार हरिद्वार फॉरेस्ट रेंज के अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। पिंजरा लगाए जाने के बाद फॉरेस्ट डिपार्मेंट गुलदार के पिंजरे में कैद होने का इंतजार कर रहा है। रेंजर शीशपाल सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरा लगा दिया गया है। जल्द गुलदार का रेस्क्यू किया जाएगा।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *