हरिद्वार में नकली नोटों का गोरख धंधा पकड़ा, प्रिंटर और पेपर से धड़ाधड़ चल रहा था कारोबार
ब्यूरो
Posted no : 30/06/2026
हरिद्वार।
श्यामपुर में पुलिस ने नकली नोट छाप कर बाजार में चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है, इस गिरोह के पास से पुलिस को करीब 50 हज़ार की वैल्यू के नकली नोट, प्रिंटर, कागज और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। 2 दिन पहले श्यामपुर क्षेत्र में वन कर्मियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में इन युवकों को पकड़ा गया था। जिसके बाद उनकी गाड़ी की तलाशी लेने पर नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करते हुए जांच आगे बढ़ाई तो नकली नोट के इस कारोबार का खुलासा हुआ।
पकड़े गए देवेंद्र कुमार और गुलजार अहमद यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। जबकि शगुन जोशी श्यामपुर क्षेत्र के लालढांग का रहने वाला है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम निशा यादव ने जानकारी दी की लालढांग में ही नकली नोटों की छपाई का काम किया जा रहा था। आरोपियों के नेटवर्क खंगाले जा रहे हैं।
