सस्पेंड होने के बाद भी फर्जीवाड़े से बाज नहीं आए, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
ब्यूरो
Posted no : 19/11/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार की लक्सर तहसील में निलंबित ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अकोढा खुर्द गांव की ग्राम प्रधान बसंती देवी और पंचायत सचिव शंकरदीप को भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया था। वित्तीय अधिकार छिन जाने के बाद भी दोनों आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर सरकारी पैसा बैंक से निकाला और गलत ढंग से उसका इस्तेमाल किया। एसपी देहात शेखर सुयाल ने जानकारी दी कि सरकारी कर्मचारी की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में निलंबित पंचायत सचिव ग्राम, प्रधान और प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
