हरिद्वार।
परिवहन उप निरीक्षक के रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्दी पहने परिवहन विभाग का उप निरीक्षक एक कार सवार से 2 हज़ार रिश्वत लेता हुआ नजर आ रहा है। घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया ‘कि उप निरीक्षक मुकेश वर्मा को मुख्यालय अटैच कर दिया है और आगे की कार्यवाही जारी है’। वीडियो हरिद्वार के प्रेम नगर चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि कार सवार से सीट बेल्ट ना लगाने पर उप निरीक्षक मुकेश वर्मा ने 2 हज़ार की रिश्वत ली।
