चंद्रग्रहण का असर, सूतक काल में बंद किए गए सभी मंदिर
ब्यूरो
Posted no : 03/03/2026
हरिद्वार।
चंद्र ग्रहण का असर सभी धार्मिक स्थलों पर देखने के लिए मिल रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूतक काल शुरू होने के साथ ही गंगा मंदिर तमाम मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से कपाट बंद किए। सूतक काल के दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना बंद रहेगी। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद शाम को सभी मंदिर और गंगा घाटों की गंगाजल से शुद्ध करके पूजा अर्चना शुरू हो सकेगी। हर की पैड़ी पर होने वाली सांय कालीन गंगा आरती भी आज रात 8 बजे होगी।
