चारधाम यात्रा: रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकुल मैदान में लगाए गए 20 काउंटर, डीएम ने किया निरीक्षण


ब्यूरो
Posted no : 11/05/2024
हरिद्वार।
चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में की गई व्यवस्था का डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर जाकर व्यवस्था को परखा और रजिस्ट्रेशन करा रहे यात्रियों से बात कर उनकी समस्या को भी जाना।
ऋषिकुल मैदान में चार धाम यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के लिए 20 काउंटर लगाए गए हैं। डीएम ने जानकारी दी की इंटरनेट की समस्या के कारण रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही हैं। हालांकि उसको सही कर लिया गया है। यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं मौके पर शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस को भी ज्यादा जवान तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि तीन दिनों तक हरिद्वार के जिला पर्यटन कार्यालय परिसर में यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था, लेकिन यात्रियों की भीड़ बढ़ने के चलते वहां व्यवस्थाएं पर्याप्त हो रही थी। इसलिए शनिवार से ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर लगाकर चार धाम यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।