नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के डीएम ने दिए निर्देश

नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के डीएम ने दिए निर्देश

ब्यूरो

Posted no : 09/01/2026

हरिद्वार।
बीएचईएल टाउनशिप क्षेत्र सिडकुल,शिवालिक नगर पालिका एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीएचईएल, शिवालिक नगर पालिका एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एनआईसी सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनपद को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में एक माह 21 दिन से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी अधिकारियों द्वारा इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। उन्होंने बीएचईएल के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि बीएचईएल टाउनशिप, सिडकुल एवं शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था में पूर्ण सहयोग करने की कहा गया है तथा बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत जिन स्थानों में कूड़ा कचरा डंप किया गया है। उन स्थानों से सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने को कहा गया इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में जो भी अतिक्रमण है उसको तत्काल हटाने के लिए कहा गया है।

डीएम ने ये भी कहा कि जो भी व्यक्ति खुले में /सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कचरा फेंकता है तो ऐसे लोगों का चालान करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही किसी भी दशा में नालों में कूड़ा कचरा न जाए इसके लिए विशेष सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
       

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *