हरिद्वार।
एक सड़क हादसे में रेलवे के जेई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के पास हाईवे की सर्विस लेन पर हुआ जब जेई की बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। 50 वर्षीय सुलेख चंद पंजाब में रेलवे में जेई में पद पर कार्यरत थे। हादसे के दौरान उनकी पत्नी भी बाइक पर साथ थी। बाइक टकराने से महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।
