राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पर जिला स्वीप आईकॉन सम्मानित
ब्यूरो
Posted no : 25/01/2026
हरिद्वार।
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जिला स्वीप आइकॉन वैशाली शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (ADM) द्वारा जिला स्वीप आइकॉन के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की गई। सम्मानित करने के उपरांत अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है। जिला स्वीप आइकॉन ने अपनी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया है, जो सराहनीय है। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने ‘मतदाता शपथ’ भी ली।
