कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में सूने पड़े बाजार, व्यापारियों में निराशा

कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में सूने पड़े बाजार, व्यापारियों में निराशा

ब्यूरो

Posted no : 19/02/2026

हरिद्वार।
शारदीय कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि का सीजन खत्म होने के बाद हरिद्वार में व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। यहां अपर रोड, मोती बाजार और दूसरे बाजारों में दुकानदार ग्राहकों के लिए तरस रहे हैं। हरिद्वार के व्यापारियों को अब होली के बाद गर्मी के सीजन और चार धाम यात्रा से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दरअसल शारदीय कांवड़ यात्रा के बाद बोर्ड के एग्जाम और कोई त्यौहार ना होने के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हो जाती है। ऐसे में यात्रा कारोबार पर निर्भर रहने वाला व्यापार मंद पड़ जाता है। इन दिनों हरिद्वार के होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशालाएं भी यात्री विहीन दिख रहे हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *