धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, एक तरफा मिली जीत
ब्यूरो
Posted no : 29/03/2026
हरिद्वार।
प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी को फिर से अध्यक्ष चुना गया और सूर्यकांत बेलवाल महामंत्री चुने गए। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) की अगुआई वाले गठबंधन की बड़ी जीत हुई। धर्मेंद्र चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी अश्वनी अरोड़ा को 50 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत दर्ज की जबकि महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने हिमांशु द्विवेदी को 52 वोटों से शिकस्त दी।
धर्मेंद्र चौधरी को कुल मिलाकर 84 वोट मिले जबकि सहयोगी यूनियन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के सूर्यकांत बेलवाल को चुनाव में 86 वोट मिले। इसके अलावा कार्यकारणी सदस्यों में संजीव शर्मा, डॉक्टर शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, शैलेंद्र सिंह, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्या, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, केके पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, जोगेंद्र सिंह मावी, रोहित सिखोला, विकास चौहान, देवेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, नरेश दीवान शैली, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव और महताब आलम ने जीत दर्ज की।
