‘धर्म रक्षक धामी’ किताब का संतों की मौजूदगी में हुआ विमोचन
ब्यूरो
Posted no : 27/12/2025
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में उठाए गए कई कड़े कदमों को एक किताब में पिरोया गया है। हरिद्वार में धर्म रक्षक धामी पुस्तक का विमोचन हुआ। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, लोकसभा सांसद अजय भट्ट, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशन्द गिरि समेत राजनीतिक और धर्म के क्षेत्र की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं। लेखिका सोनाली मिश्रा और रीना मानसेरा की ओर से लिखी गई किताब धर्म रक्षक धामी में लैंड जिहाद के खिलाफ हुई कार्रवाई, यूसीसी, अवैध मजार मदरसों पर कार्रवाई, नकल विरोधी कानून जैसे कई अहम अध्याय शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल हुए संतो और राजनेताओं ने लेखकों को इस किताब के लिए शुभकामनाएं दी।
