बसंत पंचमी के स्नान पर हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

बसंत पंचमी के स्नान पर हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

ब्यूरो

Posted no : 23/01/2026

हरिद्वार।
मां सरस्वती की आराधना का पर्व बसंत पंचमी आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी पर गंगा स्नान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। दूर-दूर से लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के बाद दान देकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। माघ मास के शुक्ल पक्ष में की पंचमी को बसंत पंचमी कहा जाता है। इस दिन से ऋतु परिवर्तन होना भी माना जाता है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *