धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली, हजारों दियों से जगमग हुई हर की पैड़ी


ब्यूरो
Posted no : 14/11/2024
हरिद्वार।
देव दीपावली के मौके पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर भव्य ढंग से दीपोत्सव मनाया गया। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हर की पैड़ी हजारों दियों से जगमग हुई। गंगा सभा के तीर्थ पुरोहितों और सैकड़ो श्रद्धालुओं ने गंगा आरती के बाद हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर हजारों दिए जलाए। इस दौरान आसमान में आतिशबाजी भी हुई। हर साल कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध कर देवताओं को उसके भय से मुक्ति दिलाई थी। जिसके बाद देवताओं ने दीए जलाकर भगवान का स्वागत किया था। इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।