दलबदल: हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति भाजपा में शामिल

दलबदल: हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति भाजपा में शामिल

ब्यूरो

Posted no : 21/04/2024

 

देहरादून।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी नेताओं का दल बदल जारी है। सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गोसाई ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। हाल ही में अनुकृति गोसाई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज भाजपा मुख्यालय में अनुकृति गोसाई को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान अनुकृति ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रही हैं। आपको बता दे की अनुकृति गोसाई 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडोन सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *