माघ पूर्णिमा पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ब्यूरो
Posted no : 01/02/2026
हरिद्वार।
आज माघ पूर्णिमा है। माघ पूर्णिमा पर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में धर्मनगरी हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। यहां हर की पैड़ी पर आज सुबह से गंगा स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए श्रद्धालु दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचकर हर की पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक कई लाख श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचेंगे।
