महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

ब्यूरो

Posted no : 15/02/2026

हरिद्वार।
शिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। हरिद्वार के प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई नजर आ रही हैं। दूर-दूर से पहुंचे भक्ति घंटों लाइनों में लगने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास भगवान शिव से जुड़ा बताया जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से भक्त दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती भी की गई है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध और पुष्प चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *