हंगामा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी कुमारी टक्कर, मौके पर एक शख्स की मौत

हंगामा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी कुमारी टक्कर, मौके पर एक शख्स की मौत

ब्यूरो

Posted no : 02/04/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, यहां नजीबाबाद हाईवे पर चंडीघाट पुलिस चौकी के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 40 साल का मृतक चंडीघाट के पास की बस्ती का ही रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया, इस दौरान मौके पर जमा हुई भीड़ ने पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाना पड़ा। को शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्थिति नियंत्रण में है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *