वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों से जुड़े सीएम, आपदा प्रबंधन को लेकर दिए जरूरी निर्देश


ब्यूरो
Posted no : 29/08/2024
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में शासन के अधिकारियों और वीडिया क्रांन्फ्रेसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर मीटिंग की। मुख्यमंत्री से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और राहत बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को वरूणावत भूस्खलन क्षेत्र के तकनीकि अध्यनन् के लिए आई.आई.टी रूड़की एवं टी.एच.डी.सी. से सहयोग लेने के निर्देश दिये.
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से भूस्खलन क्षेत्रों की सूची तैयार करने और बरसात समाप्त होते ही सड़क मरम्मत सहित अन्य पुर्ननिर्माण योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जाने के लिए बिना देरी टेण्डर प्रक्रिया अविंलकरने को कहा। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश में आपदा की स्थिति, राहत, पुनर्वास तथा पुर्ननिर्माण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।