झड़प: हाउसिंग सोसाइटी में भिड़े दो पक्ष जमकर लाठी डंडे चले, जानिए मामला

झड़प: हाउसिंग सोसाइटी में भिड़े दो पक्ष जमकर लाठी डंडे चले, जानिए मामला

ब्यूरो

Posted no : 05/02/2026

हरिद्वार।
बहादराबाद क्षेत्र में हाउसिंग सोसायटी के दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते-देखते यहां लाठी डंडे चलने लगे और मारपीट में दो लोग घायल हो गए। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह में हाईवे पर स्थित आरोग्यम हाउसिंग सोसायटी में सिक्योरिटी कंपनी का ठेका और सोसाइटी की वर्किंग कमेटी को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह सोसाइटी के गेट पर दो पक्ष बुरी तरह भिड़ गए। वीडियो में कुछ लोग गाड़ी पर लाठी डंडे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। मौके पर पुलिस भी मौजूद दिख रही है। शांतरशाह शाह पुलिस चौकी इंचार्ज उमेश लोधी का कहना है कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *