हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने निरंजनी अखाड़े की कलश यात्रा को किया रवाना


ब्यूरो
Posted no : 15/01/2024
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने निरंजनी अखाड़े द्वारा अयोध्या के लिए शुरू की गई राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर की पैड़ी से शुरू हुई यात्रा कई पड़ाव पार करते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु संतों के साथ गंगा पूजन किया।
अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद ये समय आया है हम भाग्यशाली है कि हम इस महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने कई नदियों का पवित्र जल लेकर कलश यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो रही है।